शाजापुर: फोरलेन पर ग्राम नैनावद में मोटरसाइकिल की टक्कर से एक व्यक्ति की माैत के मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस
मक्सी थाना पुलिस ने फोरलेन पर ग्राम नैनावद में मोटरसाइकिल की टक्कर से एक व्यक्ति की माैत के मामले में केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने रोड पर पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मारने वाली मोटरसाइकिल के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मक्सी थाना पुलिस ने बताया कि फोरलेन पर ग्राम नैनावद में रोड पर पैदल चल रहे मानसिंह निवासी ग्राम मेहंदी की हादसे में मौत हुई।