शाजापुर: पॉलिटेक्निक कॉलेज में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा स्टैंडर्ड क्लब के विद्यार्थियों के लिए क्विज कंपटीशन का हुआ आयोजन
भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा स्टैंडर्ड क्लब के विद्यार्थियों के लिए क्विज कंपटीशन का आयोजन मंगलवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज में कराया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।BIS का मुख्य उद्देश्य मानकीकरण और प्रमाण योजना उपभोक्ताओं और उद्योगों को लाभ पहुंचाने के अलावा विशेष रूप से विभिन्न सरकारी नीतियों का समर्थन करना है।