शाजापुर: नैनावद में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया
आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला हुई मौत, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष बाई पति जितेन उम्र 40 वर्ष निवासी नैनावद खेत पर काम कर रही थी इस दौरान महिला पर आकाशी बिजली गिर गई। महिला को परिजन शाजापुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया।