शाजापुर: कृषि उपज मंडी में प्याज के दामों में 100 रुपए की हुई वृद्धि ,आलू 50 रुपए कम में बिका
शाजापुर कृषि उपज मंडी में प्याज के दामों में सोमवार को सो रुपए की वृद्धि देखी गई ।बीते दिन की तुलना में सोमवार को कृषि उपज मंडी में प्याज4307क्विंटल आवक के साथ 2000 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका जबकि बीते दिन यही प्याज 1900 रुपए प्रति क्विंटल में बिका था ।वहीं बीते दिन 1550 प्रति क्विंटल तक बिका आलू आज सोमवार को 50 रुपए कम होकर1500 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका।