शाजापुर: जिला कांग्रेस अध्यक्ष रहे योगेंद्र सिंह जादौन ने समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन, भोपाल में भाजपा में होंगे शामिल
भाजपा ने कांग्रेस के शाजापुर जिले के जनाधार वाले नेता पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह जादौन बंटी बना को अपने खेमे में जोड़ लिया है। मंगलवार को योगेंद्र सिंह जादौन अपने समर्थकों के साथ भोपाल में भाजपा में शामिल होंगे। भोपाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराएंगे।