शाजापुर: BKSN कॉलेज में जमा किए बीकॉम और बी ए तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने सीसीई असाइनमेंट
BKSN कॉलेज में सोमवार को बीकॉम तृतीय वर्ष के 245 छात्र-छात्राओं ने अपने सीसीई असाइनमेंट जमा किए तो वही बी ए तृतीय वर्ष के 750 छात्र-छात्राओं ने अपने सीसीई के असाइनमेंट जमा किये एवं समूह परिचर्चा में भाग लिया।सीसीई एक आंतरिक परीक्षा है जिसके अंक वार्षिक परीक्षा में जोड़े जाएंगे।