रॉबर्ट्सगंज: सीएमओ ऑफिस में पीसीपीएनडीटी के ऑनलाइन आवेदनों को लेकर हुई बैठक, डॉक्टरों की गैरहाजिरी पर आवेदन निरस्त करने की दी चेतावनी
सोनभद्र में पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत ऑनलाइन आवेदनों के निस्तारण को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। पोर्टल पर कुल 9 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें 8 नए पंजीकरण और एक नवीनीकरण का आवेदन शामिल है। बैठक में 9 आवेदनों के सापेक्ष महज 4 केंद्रों के चिकित्सक ही उपस्थित हुए, मुख्य चिकित्साधिकारी ने नाराजगी जताते हुए चेतावनी दिया।