देवबंद: देवबंद के नागल थाने में समाधान दिवस का हुआ आयोजन, एसपी देहात सागर जैन ने सुनी जनता की फरियाद
शनिवार को नागल थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें एसपी देहात सागर जैन ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया । जबकि अन्य शिकायती पत्रों को संबंधित विभागों को सौंप कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।