देवबंद: देवबंद में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत, मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
देवबंद में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपको बता दे कि देवबंद के गांधी कॉलोनी निवासी अमित पुत्र छोटन का विवाह 4 साल पहले मुजफ्फरनगर के पुरकाजी निवासी स्वराज की बेटी दीपा के साथ हुआ था।दोनों के एक तीन वर्ष की बच्ची भी है।