देवबंद: सुप्रीम कोर्ट के तलाक के बाद गुजारा भत्ता लेने के फैसले का देवबंद की मुस्लिम महिलाओं ने किया स्वागत
सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों पर फिर मुहर लगाते हुए उन्हें तलाक के बाद गुजारा भत्ता पाने का अधिकार दिया हैं। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से मुस्लिम महिलाओं में खुशी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर देवबन्द की महिलाओं ने कहा कि ये बेहतर फैसला है। सुप्रीम कोर्ट ने हमारी तकलीफों को ध्यान में रखते हुए फैसला सुनाया है।