देवबंद: देवबंद की न्यायाधीश बेटी गुलअफशा को सीएम करेंगे सम्मानित,लखनऊ में होगा सम्मान
न्यायाधीश बनाकर फर्रुखाबाद में अपनी सेवाएं दे रही देवबंद की बेटी गुलअफशा मुरसलीन को लखनऊ के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में देश के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। गुलफशा ने इसी विश्वविद्यालय से अपनी शिक्षा पूर्ण की है।