देवबंद: थाना देवबंद पुलिस ने दुष्कर्म और धर्मपरिवर्तन के आरोपी डॉक्टर को स्टेट हाईवे साईधाम मंदिर के पास से किया गिरफ्तार
देवबंद पश्चिम बंगाल की महिला का धर्म परिवर्तन करा निकाह करने एवं साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म करने के आरोपी चिकित्सक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि उसके दो साथी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।पश्चिम बंगाल की एक महिला ने एसएसपी के यहां पहुंचकर देवबंद के बाल विशेषज्ञ डा. अहबार हुसैन पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का आरोप लगाया था।