देवबंद: पोली हाउस से कीटनाशक दवाओं की चोरी के मामले में देवबंद थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ़्तार
शुक्रवार को थाना देवबंद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नामजद एक आरोपी सचिन पुत्र दासा निवासी गांव रणसुरा थाना देवबंद को सेक्टर नंबर 6 सिडकुल हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने 3 शीशी एबासिन दवाई की बरामद की है। पूछताछ में आरोपी सचिन ने बताया कि उसने और मोनिक ने पोली हाउस से एबासिन एवं हेक्ट्रिक खाद चोरी कर ली थी।