चित्तौड़गढ़ में पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने पर कलेक्ट्रेट परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी जाहिर की और जमकर आतिशबाजी की है।