Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

Pakud News | पाकुड़ियाँ प्रखण्ड पहुंची डीसी,ग्रामीणों से जनकल्याणकारी योजनाओं की ली जानकारी #pakurnews #pakurdisamkora #pakur #thenewspost #IASMeghabhardwaj

Jharkhand, India | Jul 8, 2026

MORE NEWS

रांची : जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार एक बार फिर आमजनों के लिए न्याय, संवेदना और त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई का प्रभावी मंच बना। जनता दरबार में पहुंचे सैकड़ों फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन के निर्देश दिए।

जनता दरबार का सबसे भावुक क्षण तब देखने को मिला जब दोनों पैरों से दिव्यांग दीपक कुमार महतो अपने हाथों के सहारे समाहरणालय पहुंचे। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने उन्हें इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई। दीपक कुमार महतो समाहरणालय से स्वयं इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल चलाकर वापस लौटे। इस अवसर पर दीपक एवं उनकी पत्नी ने इस सहायता के लिए माननीय मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने स्वयं उन्हें ट्राईसाइकिल पर बैठाकर विदा किया, जो प्रशासन की मानवीय संवेदनशीलता का प्रतीक बना।

जनता दरबार में बूटी मोड़ निवासी एक व्यक्ति अपनी गर्भवती पत्नी के गंभीर हृदय रोग (दिल में छेद) के कारण सुरक्षित प्रसव हेतु आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अस्पताल द्वारा उपचार एवं सुरक्षित प्रसव के लिए लगभग चार लाख रुपये का अनुमानित व्यय बताया गया है। मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने तत्काल सिविल सर्जन से दूरभाष पर बात कर महिला के समुचित उपचार एवं सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

राजस्व मामलों में लापरवाही पर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए रातू अंचल से संबंधित चार मामलों में अंचल अधिकारी श्री रवि कुमार को कारण बताओ नोटिस (शोकॉज) जारी करने तथा एक मामले में प्रपत्र-क गठित करने के निर्देश दिए। शिकायतों में परिशोधन ऐप पर स्वीकृति मिलने के बावजूद पंजी-2 में सुधार नहीं करने, ऑनलाइन लगान रसीद निर्गत नहीं करने तथा लगभग दो वर्षों से ऑनलाइन रसीद जारी नहीं किए जाने जैसे मामले शामिल थे।

इसी प्रकार बिना उचित कारण म्यूटेशन आवेदन अस्वीकृत किए जाने के मामले में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने अनगड़ा अंचल अधिकारी के विरुद्ध भी शोकॉज जारी करने तथा प्रपत्र-क गठित करने का निर्देश दिया।

अनगड़ा अंचल के महेशपुर मौजा में भूमाफियाओं द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर छोटानागपुर काश्तकारी (सीएनटी) अधिनियम का उल्लंघन करते हुए भूमि निबंधन कर जमीन हड़पने के प्रयास की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने डीसीएलआर एवं अंचल अधिकारी, अनगड़ा को विस्तृत जांच कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनता दरबार में मोरहाबादी क्षेत्र की सरकारी गैरमजरुआ भूमि पर अतिक्रमण, निजी पार्किंग एवं व्यावसायिक उपयोग की जांच संबंधी आवेदन भी प्राप्त हुआ। इस पर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) एवं नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को संयुक्त जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

सिल्ली प्रखंड की अमृता साहू एवं रिंकी कुमारी ने आंगनबाड़ी सेविका चयन प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायत करते हुए योग्य अभ्यर्थियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। मामले में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनता दरबार के दौरान जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करते हुए पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए!#viralvideoranchinews

रांची : जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार एक बार फिर आमजनों के लिए न्याय, संवेदना और त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई का प्रभावी मंच बना। जनता दरबार में पहुंचे सैकड़ों फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन के निर्देश दिए। जनता दरबार का सबसे भावुक क्षण तब देखने को मिला जब दोनों पैरों से दिव्यांग दीपक कुमार महतो अपने हाथों के सहारे समाहरणालय पहुंचे। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने उन्हें इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई। दीपक कुमार महतो समाहरणालय से स्वयं इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल चलाकर वापस लौटे। इस अवसर पर दीपक एवं उनकी पत्नी ने इस सहायता के लिए माननीय मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने स्वयं उन्हें ट्राईसाइकिल पर बैठाकर विदा किया, जो प्रशासन की मानवीय संवेदनशीलता का प्रतीक बना। जनता दरबार में बूटी मोड़ निवासी एक व्यक्ति अपनी गर्भवती पत्नी के गंभीर हृदय रोग (दिल में छेद) के कारण सुरक्षित प्रसव हेतु आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अस्पताल द्वारा उपचार एवं सुरक्षित प्रसव के लिए लगभग चार लाख रुपये का अनुमानित व्यय बताया गया है। मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने तत्काल सिविल सर्जन से दूरभाष पर बात कर महिला के समुचित उपचार एवं सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। राजस्व मामलों में लापरवाही पर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए रातू अंचल से संबंधित चार मामलों में अंचल अधिकारी श्री रवि कुमार को कारण बताओ नोटिस (शोकॉज) जारी करने तथा एक मामले में प्रपत्र-क गठित करने के निर्देश दिए। शिकायतों में परिशोधन ऐप पर स्वीकृति मिलने के बावजूद पंजी-2 में सुधार नहीं करने, ऑनलाइन लगान रसीद निर्गत नहीं करने तथा लगभग दो वर्षों से ऑनलाइन रसीद जारी नहीं किए जाने जैसे मामले शामिल थे। इसी प्रकार बिना उचित कारण म्यूटेशन आवेदन अस्वीकृत किए जाने के मामले में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने अनगड़ा अंचल अधिकारी के विरुद्ध भी शोकॉज जारी करने तथा प्रपत्र-क गठित करने का निर्देश दिया। अनगड़ा अंचल के महेशपुर मौजा में भूमाफियाओं द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर छोटानागपुर काश्तकारी (सीएनटी) अधिनियम का उल्लंघन करते हुए भूमि निबंधन कर जमीन हड़पने के प्रयास की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने डीसीएलआर एवं अंचल अधिकारी, अनगड़ा को विस्तृत जांच कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनता दरबार में मोरहाबादी क्षेत्र की सरकारी गैरमजरुआ भूमि पर अतिक्रमण, निजी पार्किंग एवं व्यावसायिक उपयोग की जांच संबंधी आवेदन भी प्राप्त हुआ। इस पर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) एवं नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को संयुक्त जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सिल्ली प्रखंड की अमृता साहू एवं रिंकी कुमारी ने आंगनबाड़ी सेविका चयन प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायत करते हुए योग्य अभ्यर्थियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। मामले में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनता दरबार के दौरान जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करते हुए पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए!#viralvideoranchinews

Burmu, Ranchi | Jul 14, 2026

रांची : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची के मंजूनाथ भजन्त्री ने जनता दरबार के बाद मीडिया से बात करते हुए!#viralvideoranchinews

रांची : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची के मंजूनाथ भजन्त्री ने जनता दरबार के बाद मीडिया से बात करते हुए!#viralvideoranchinews

Burmu, Ranchi | Jul 14, 2026

डीएसपी के नेतृत्व में बुढ़मू थाना के सीमांत क्षेत्र में संघन छापामारी अभियान

डीएसपी के नेतृत्व में बुढ़मू थाना के सीमांत क्षेत्र में संघन छापामारी अभियान

Burmu, Ranchi | Jul 10, 2026

रांची : वरिय पुलिस अधिकारीयों के निर्देश पर बुढ़मू थाना परिसर में आम जनताओ की सुविधा व जन समस्याओ के समाधान हेतु जन शिकायत कार्यक्रम आयोजित की गई, उक्त कार्यक्रम में रांची के ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, खलारी के पुलिस उपाधीक्षक राम नारायण चौधरी, बुढ़मू थाना प्रभारी नवीन शर्मा, ठाकुरगांव थाना प्रभारी शुभम कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों की जन समस्याओ को सुना गया. उक्त कार्यक्रम में बुढ़मू थाना क्षेत्र व ठाकुर गांव थाना क्षेत्र से आएं आम जनताओ ने अपने शिकायतों को पुलिस पदाधिकारीयों के समक्ष रखा,जिनका त्वरित मिष्पादन किया गया,इस दौरान उपस्थित ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी  ने कहा की इस प्रकार का आयोजन समय - समय पर सरकार के आदेशानुसार हमलोग करेंगे, जिसकी जानकारी पूर्व में न्यूज व सोशल मिडिया आदि माध्यमो से दी जाएगी,आमजनों से अनुरोध है की आप जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में आकर अपना आवेदन दें, सभी आवेदनो का समाधान तत्काल किया जाएगा. आपकी समस्या हमारी प्राथमिकता है.इस जन शिकायत कार्यक्रम अंतर्गत आपकी शिकायतो को ध्यान पूर्वक सुनी जाएंगी,शिकायत की त्वरित और निष्पक्ष जांच की जाएगी, समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाएगा साथ ही आम जनताओं से आग्रह है की आप क़ानून व्यवस्था एवं सुरक्षा से सम्बंधित सुझाव भी देंगें, जिनको ससमय अमल किया जाएगा.

कैसे करें शिकायत दर्ज : ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने कहा की आप थाना परिसर में आकर शिकायत दर्ज करवा सकते है,फोन कॉल या व्हाट्सप्प 9431706190 के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते है,साथ ही थाना परिसर में शिकायत पेटीका में आवेदन डालकर शिकायत दर्ज कराया जा सकता है!#viralvideoburmunews

रांची : वरिय पुलिस अधिकारीयों के निर्देश पर बुढ़मू थाना परिसर में आम जनताओ की सुविधा व जन समस्याओ के समाधान हेतु जन शिकायत कार्यक्रम आयोजित की गई, उक्त कार्यक्रम में रांची के ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, खलारी के पुलिस उपाधीक्षक राम नारायण चौधरी, बुढ़मू थाना प्रभारी नवीन शर्मा, ठाकुरगांव थाना प्रभारी शुभम कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों की जन समस्याओ को सुना गया. उक्त कार्यक्रम में बुढ़मू थाना क्षेत्र व ठाकुर गांव थाना क्षेत्र से आएं आम जनताओ ने अपने शिकायतों को पुलिस पदाधिकारीयों के समक्ष रखा,जिनका त्वरित मिष्पादन किया गया,इस दौरान उपस्थित ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने कहा की इस प्रकार का आयोजन समय - समय पर सरकार के आदेशानुसार हमलोग करेंगे, जिसकी जानकारी पूर्व में न्यूज व सोशल मिडिया आदि माध्यमो से दी जाएगी,आमजनों से अनुरोध है की आप जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में आकर अपना आवेदन दें, सभी आवेदनो का समाधान तत्काल किया जाएगा. आपकी समस्या हमारी प्राथमिकता है.इस जन शिकायत कार्यक्रम अंतर्गत आपकी शिकायतो को ध्यान पूर्वक सुनी जाएंगी,शिकायत की त्वरित और निष्पक्ष जांच की जाएगी, समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाएगा साथ ही आम जनताओं से आग्रह है की आप क़ानून व्यवस्था एवं सुरक्षा से सम्बंधित सुझाव भी देंगें, जिनको ससमय अमल किया जाएगा. कैसे करें शिकायत दर्ज : ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने कहा की आप थाना परिसर में आकर शिकायत दर्ज करवा सकते है,फोन कॉल या व्हाट्सप्प 9431706190 के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते है,साथ ही थाना परिसर में शिकायत पेटीका में आवेदन डालकर शिकायत दर्ज कराया जा सकता है!#viralvideoburmunews

Burmu, Ranchi | Jul 9, 2026

रांची : रांची जिले के बुढ़मू प्रखंड के ओझासाड़म में 100 केबीए एवं मुरुपीरी गांव में 63 केबीए का नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन मुख्य अतिथि कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, प्रखंड विधायक प्रतिनिधि बबलू उरांव, समाज सेवी बलराम यादव सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस अवसर पर कांके विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीणों की सूचना पर कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा के पहल पर खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर नए ट्रांसफार्मर लगाया गया है, उन्होंने कहा कि कांके विधायक सुरेश बैठा के निर्देश पर आज मैं यहां आकर नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया हूं। विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी ने बताया कि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कहा है कि विधानसभा क्षेत्र में कहीं पर खराब ट्रांसफार्मर होने की सूचना मिलने पर 24 घंटे में खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर नए ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। उद्घाटन के मौके पर अरविंद यादव, चंदन कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।#viralvideoburmunews

रांची : रांची जिले के बुढ़मू प्रखंड के ओझासाड़म में 100 केबीए एवं मुरुपीरी गांव में 63 केबीए का नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन मुख्य अतिथि कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, प्रखंड विधायक प्रतिनिधि बबलू उरांव, समाज सेवी बलराम यादव सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस अवसर पर कांके विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीणों की सूचना पर कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा के पहल पर खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर नए ट्रांसफार्मर लगाया गया है, उन्होंने कहा कि कांके विधायक सुरेश बैठा के निर्देश पर आज मैं यहां आकर नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया हूं। विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी ने बताया कि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कहा है कि विधानसभा क्षेत्र में कहीं पर खराब ट्रांसफार्मर होने की सूचना मिलने पर 24 घंटे में खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर नए ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। उद्घाटन के मौके पर अरविंद यादव, चंदन कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।#viralvideoburmunews

Burmu, Ranchi | Jul 6, 2026