रांची : रांची जिले के बुढ़मू प्रखंड के चलनिया गांव में ग्रामीणों की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरीय नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश शामिल हुए। बैठक में ऐतिहासिक बाघलता जलप्रपात के सौंदर्यीकरण एवं मूलभूत सुविधाओं के विकास को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई। स्वामी देवेंद्र प्रकाश ने कहा कि जलप्रपात में पथ निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, सीढ़ी सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, पर्यटन सचिव तथा उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि बाघलता जलप्रपात प्राकृतिक सौंदर्य का महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां वर्षभर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इसके समुचित विकास से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। गौरतलब है कि बाघलता जलप्रपात में लगभग 350 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है, जो इसे क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है। मौके पर संदीप महतो,गबेश्वर महतो, उदय कुमार, राजेंद्र महतो, किशुन मुंडा, रामनाथ महतो, सुरेश महतो, राजेश महतो सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।#viralvideoburmunews
Burmu, Ranchi | Sep 20, 2026