रांची : समाहरणालय ब्लॉक-बी सभागार में सांस्कृतिक उत्साह और परंपरा की सुगंध से महक उठा। ज़ब करमा पूर्व संध्या समारोह का आयोजन हुआ, जो झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और प्रकृति के प्रति गहरे लगाव का जीवंत उदाहरण बना।
जिसमें जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची श्री राकेश रंजन संयुक्त रूप से शामिल हुए।
दोनों अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। समाहरणालय कर्मियों ने पारंपरिक पगड़ी और शॉल भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। समाहरणालय कर्मियों द्वारा प्रस्तुत करमा गीतों और आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा से भर दिया। उनके मनमोहक गीत-नृत्य ने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि हम प्रकृति की पूजा और प्रार्थना करते हैं ताकि आने वाली पीढ़ियां सुरक्षित रहें और प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन व्यतीत करें। उन्होंने कहा यहां की संस्कृति, वेशभूषा, खान-पान, नृत्य और विशेष रूप से पेड़ों तथा प्रकृति के प्रति लोगों का गहरा प्रेम मुझे बहुत प्रभावित करता है। यहां के लोग अपनी परंपराओं को सहेजकर आगे बढ़ा रहे हैं।#viralvideoranchinews
Burmu, Ranchi | Sep 18, 2026