रांची : गणेश पूजा के अवसर बुढ़मू बाजार टाड़ में स्थापित गणेश भगवान की प्रतिमा का शुक्रवार को विसर्जन किया गया। इस दौरान भक्तों ने बाजार टाड़ से बुढ़मू चौक होते हुए जुलूस निकाला और गणपति बप्पा के नारे लगाए और लाउडस्पीकर के गानों पर खूब नृत्य गान करते नजर आए। इस अवसर पर बुढ़मू प्रखंड के उप प्रमुख हरदेव साहू, कमेटी के अध्यक्ष जयपाल साहू, जय साहू, मुन्ना साहू, वासदेव बैठा, राजू गोस्वामी, उप संरक्षक शंकर साहू व कमेटी के कई पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।#viralvideoburmunews
Burmu, Ranchi | Sep 18, 2026