रांची : पलामून के लेस्लीगंज में ग्रामीण बैंक ग्राहक सेवा केंद्र लूटने पहुंचे दो लुटेरे गिरफ्तार, सुबह बंदूक की नोक पर लूटी गई बाइक का किया था इस्तेमाल। गोली की आवाज सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके से पिस्टल, बैग, खोखा और लूटी गई पल्सर बाइक बरामद कर पुलिस आगे की जांच में जुटी है।#viralvideonews