Public App Logo
रुद्रप्रयाग। आज रुद्रप्रयाग में आयोजित तिरंगा यात्रा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी 15 अगस्त के कार्यक्रमों और तैयारियों की जानकारी साझा की। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘लाडली बहना राखी स्टॉल’ लगाने की विशेष पहल के निर्देश दिए हैं। यह स्टॉल 15 अगस्त से ही जनपद के प्रमुख आवाजाही वाले स्थानों पर लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन, आर्मी कैंटीन सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर राखी स्टॉल लगाने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए हैं। इन स्टॉल के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार की गई राखियों और अन्य स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से स्टॉल लगाने की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक महिला स्वयं सहायता समूहों को इस पहल से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। इस पहल का उद्देश्य रक्षाबंधन के अवसर पर स्थानीय महिलाओं के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी आय बढ़ाना, स्वरोजगार को बढ़ावा देना और महिलाओं को आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनाना है। जिलाधिकारी की इस पहल से रुद्रप्रयाग की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को अपने हाथों से तैयार राखियों और स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए नया बाजार मिलने की उम्मीद है। #rudraprayag #rakshabandhan #facebookviral #latest #today #uttarakhand #independence #rakhi #IndependenceDay - Rudraprayag News