घड़साना: 24As गांव में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी को 61.54 ग्राम हैरोइन के साथ किया गिरफ्तार
घडसाना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 ए एस गांव में एक मकान में दबिश देकर पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 61 पॉइंट 54 ग्राम हैरोइन बरामद की गई है। थाना प्रभारी ने मंगलवार रात्रि 9:00 बजे जानकारी देते हुये बताया की मुखबिर की सूचना पर 24 एएस गांव में दबीश देकर आरोपी रफीक खा और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है।