घड़साना: घडसाना थाना क्षेत्र के 4ZWM गांव में हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी प्रेमी को किया गिरफ्तार
घडसाना थाना क्षेत्र के 4ZWM गांव में हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा करते हुए पत्नी प्रेमी को गिरफ्तार किया है एक नाबालिग को निरूध किया गया है। श्री गंगानगर की एसपी ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 16 जनवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि भजनलाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी चक 04 जैतसरपुर, घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा।