टीकमगढ़ पुलिस ग्राउंड पर पुलिस भर्ती परीक्षा के फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर रहे युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके लगभग 70 लड़के लड़कियां एसपी प्रशिक्षण में शामिल हैं। सभी उम्मीदवारों ने पुलिस भर्ती के लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली है,उनका फिजिकल टेस्ट 23 फरवरी से शुरू होना है।