बड़वानी में 31 अगस्त को भगवान श्री रामकुल्लेश्वर महादेव का 46वां पारंपरिक शिव डोला राजसी ठाठ-बाठ से निकलेगा। उत्सव समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों का सम्मान किया और बताया कि दिल्ली की शिव बारात, नासिक के ढोल, आदिवासी नृत्य, अखाड़ा व भावेश डांस ग्रुप की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र होंगी। मंदिर परिसर में डेढ़-दो करोड़ की लागत से भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा तथा 101 फीट ऊंची धर्मध्वजा स्थापित होगी। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . .
#NimadDastakNews #BarwaniNews #ShivDolaBarwani #BarwaniUpdate #NimadNews
Barwani, Barwani | Aug 21, 2026