आगामी 7 अक्टूबर को पट्टाचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज से जैनेश्वरी दीक्षा अंगीकार करने जा रहे इंदौर निवासी बाल ब्रह्मचारी सुयश भैया और ब्रह्मचारिणी निर्मला दीदी का बड़वानी में दिगंबर जैन समाज द्वारा अभिनंदन किया गया। बावनगजा व पार्श्वगिरी अतिशय क्षेत्र में दर्शन और पूज्य आर्यिका मां सुप्रज्ञ मति जी का आशीर्वाद लेने के बाद समाजजनों ने दीक्षार्थियों का तिलक, माला, मुकुट व पंचरंगी अंग वस्त्र पहनाकर बहुमान किया और महिलाओं ने गोद भराई की रस्म निभाई। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #JainSamajBarwani #Bawangaja #BarwaniUpdate