आलीराजपुर के सिनेमा चौराहा स्थित स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर उनकी जन्मजयंती मनाई। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश पचाया, नपा उपाध्यक्ष साबिर बाबा सहित नेताओं ने राजीव जी के पंचायती राज व दूरसंचार क्रांति में योगदान को याद किया। कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी अमर रहे के नारों के साथ उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #AlirajpurNews #RajivGandhiJayanti #AlirajpurCongress #NimadNews