मध्यप्रदेश में पारित समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक के विरोध में आलीराजपुर में जिला दफ्तर दारुल कजात के बैनर तले मुस्लिम समाज की महिलाओं और समाजजनों ने तहसीलदार मंजू डावर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन यास्मीन मंसूरी ने किया। प्रभारी शहर काजी हाजी सैय्यद हनीफ मियां चिश्ती कादरी, सदर इम्तियाज खान सहित समाजजनों ने संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत धार्मिक स्वतंत्रता के संरक्षण की मांग करते हुए विधेयक पर पुनर्विचार न होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . .
#NimadDastakNews #AlirajpurNews #UCCProtest #AlirajpurUpdate #NimadNews