बांका: बिरनिया राइस मिल का वरीय उप समाहर्ता ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Banka, Banka | Oct 19, 2024 बांका के वरीय उप समाहर्त्ता अंकित कुमार व जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, बांका ने शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे चांदन प्रखंड के बिरनिया राइस मिल का निरीक्षण किया। वहीं धान अधिप्राप्ति 2024-25 के लिए मिल का भौतिक सत्यापन किया गया, ताकि किसानों के द्वारा लिए गए धान को नियमानुसार कुटाई कर सीएमआर तैयार कर पीडीएस के माध्यम से गुणवत्ता युक्त चावल पहुंचाया जा सके।