बांका: डीएम ने बांका में विभिन्न पदाधिकारियों और कर्मचारियों के बन रहे आवास का किया निरीक्षण
Banka, Banka | Oct 19, 2024 समाहरणालय एवं अनुमंडल कार्यालय में कार्यरत पदाधिकारी एवं कर्मचारी के आवास के लिए एबीसी डी टाइप के क्वार्टर का निर्माण किया जा रहा है। जिसका निरीक्षण शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे डीएम अंशुल कुमार एवं कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बांका द्वारा किया गया। डीएम द्वारा निर्देश दिया गया कि कार्य को निर्माण कराकर ससमय हस्तांतरण किया जाए।