बांका: शिवाजी चौक के पास स्कॉर्पियो गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ घायल
Banka, Banka | Oct 19, 2024 शहर के शिवाजी चौक के पास शनिवार की सुबह करीब 11 बजे स्कार्पियो की टक्कर से एक बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार बाबुटोला निवासी कन्हैया कुमार बाइक से सामान की खरीदारी करने के लिए बाजार जा रहा था। शिवाजी चौक के पास एक स्कार्पियो ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।