बांका: शंभूगंज स्वास्थ्य केंद्र में मानसिक रोग, कैंसर और नाक, कान, गला रोगों के प्रति जागरूकता और जांच
Banka, Banka | Oct 19, 2024 शंभूगंज स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे मानसिक राेग, कैंसर व नाक,कान, गला रोग के प्रति जागरूकता एवं स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मानसिक रोग विशेषज्ञ डाॅ. एमयू फारुक, नाक एवं गला रोग विशेषज्ञ डाॅ. गजनफर अली, कैंसर रोग विशेषज्ञ डाॅ. दीपशाखा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान ये सभी विशेषज्ञ डाॅ के द्वारा जागरूक किया गया।