*जयपुर में ढोल-ताशों और घोड़ों पर सवार के साथ निकली बैकुंठ नाथ की भव्य बेवाण शोभायात्रा*
*जयपुर/सोडाला : कमलेश आमेटा जलझूलनी एकादशी पर्व पर राजधानी जयपुर के सोडाला क्षेत्र स्थित प्राचीन बैकुंठ नाथ मंदिर परिसर से भगवान की भव्य बेवाण शोभायात्रा निकाली गई।
ढोल-ताशों की थाप और घोड़ों पर सवार युवाओं के साथ निकली शोभायात्रा ने सबका मन मोह लिया। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह तोप से सलामी और गुलाल की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
भगवान का बेवाण आकर्षक फूलों से सजाया गया था। भजनों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे और "जय श्री कृष्ण" के जयकारों से पूरा सोडाला क्षेत्र गूंज उठा।
शोभायात्रा बैकुंठ नाथ मंदिर से शुरू होकर सोडाला के मुख्य बाजारों से होते हुए निकली। महिलाओं ने जगह-जगह आरती उतारी और पुष्प वर्षा की।
अंत में भगवान को जल विहार कराकर महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ पर्व का समापन हुआ।