नगर क्षेत्र के मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी सौरभ गुप्ता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उनकी भाभी के साथ मोबाइल फोन के जरिए अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पचास हजार रुपए ठगी की गई है।कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।