तिलहर: मीरानपुर कटरा क्षेत्र के ग्रामीणों को भाजपा विधायक ने सहायता राहत राशि के चेक वितरित किए।
मीरानपुर कटरा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बीर विक्रम सिंह प्रिंस ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि के चेक वितरित किए हैं। भाजपा विधायक ने क्षेत्र के तमाम ग्रामीणों को सरकार द्वारा अग्निकांड में दी जाने वाली सहायता राशि के चेक वितरित किए हैं उन्होंने इस दौरान कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार हर नागरिक के साथ है।