तिलहर: निगोही कैमुआ पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हुए मोटरसाइकिल सवारों को भाजपा विधायक ने पहुंचाया अस्पताल।
निगोही से शाहजहांपुर को जाने वाले मार्ग पर स्थित कैमुआ पुल पर दो मोटरसाइकिलों की आपस में भिड़ंत हो जाने के चलते कई लोग घायल हो गए।इसी दौरान उधर से गुजर रही भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा ने दुर्घटना को देखकर अपनी गाड़ी वहीं पर रोक दी और स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है।