तिलहर: खुदागंज पुलिस और एसओजी की टीम ने 8 मोटरसाइकिलों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
खुदागंज पुलिस और एसओजी की टीम ने ऑटो लिफ्टर गैंग का खुलासा करते हुए आठ मोटरसाइकिलें बरामद करने के साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस द्वारा चोरी की बरामद की गई सभी आठ मोटरसाइकिलें हीरो कंपनी की है।गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त रूचित,आलोक,सत्येंद्र और वरुण के रूप में हुई है।