तिलहर: भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव राठौर की हृदय गति रुकने से मृत्यु,भाजपा विधायक सहित सैकड़ो लोगों ने आवास पर पहुंच कर जताया शोक।
भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव राठौर की अचानक हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो जाने की सूचना मिलते ही उनके आवास पर सैकड़ो की संख्या में लोग शोक जताने के लिए पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी की स्थानीय विधायक सलोना कुशवाहा भी अपने समर्थकों के साथ राजीव राठौर के आवास पर पहुंची और उनकी मृत्यु पर शोक जताते हुए परिजनों को सांत्वना दी है।