चकरनगर: चकरनगर में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन, आयुष्मान कार्ड बनाए गए
सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ केंद्र राजपुर की ओर से शुक्रवार दोपहर 1 बजे ब्लॉक सभागार चकरनगर में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी यदुवीर सिंह राजपूत की मौजूदगी में आयोजित मेले में आयुष्मान मित्र द्वारा पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। वहीं, टीबी खोजी अभियान के अंतर्गत मरीजों की जांच की गई।