राजातालाब: केसरीपुर उपकेंद्र पर विद्युत कटौती से परेशान छितौनी गांव के ग्रामीणों ने किया बवाल, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में केसरीपुर उपकेंद्र पर मंगलवार को विद्युत कटौती से परेशान छितौनी गांव के ग्रामीणों ने हंगामा काटा। परेशान होकर उपकेंद्र पर पहुंचे ग्रामीणों और कर्मचारियों में बहस भी हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।