राजातालाब: एडीएम राजातालाब ने तहसील पर की जनसुनवाई, संपूर्ण समाधान दिवस पर 229 शिकायतों में से महज 4 का हुआ निस्तारण
वाराणसी में सोमवार को राजातालाब तहसील पर एडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस पर जनसुनवाई की गई। इस दौरान 229 लोगो ने अपनी शिकायत को दर्ज करवाया, जिसमें से मात्र 4 शिकायतों को निस्तारित किया गया।जबकि 225 शिकायतों को संबंधित विभाग द्वारा निस्तारित किए जाने का निर्देश एडीएम ने दिया।