राजातालाब: रोहनिया और लोहता में कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई ईद उल अजहा की नमाज़
वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र और रोहनिया थाना क्षेत्र में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से ईद उल अजहा का नमाज अदा किया गया। बड़ी संख्या में ईदगाह और मस्जिदों में पहुंचे नाजियों ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे।