राजातालाब: रोहनिया में नेशनल हाईवे पर खड़ी ट्रक में ट्रेलर ने मारी टक्कर, खलासी की हुई दर्दनाक मौत, चालक घायल
वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में शनिवार को नेशनल हाईवे पर खड़ी एक ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर में ट्रेलर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, तो वही खलासी की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खलासी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल अवस्था में चालक को अस्पताल में भर्ती करवाया।