राजातालाब: गंजारी में स्पोर्ट व टाउन सिटी और सड़क चौड़ीकरण योजना से ग्रामीण नाराज, आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार
वाराणसी में विजन डॉक्यूमेंट के जरिए स्पोर्ट व टाउन सिटी सहित सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर किसानों और व्यापारियों ने आंदोलन के दूसरे दिन रविवार को गंजारी में बैठक कर मोर्चा खोल दिया है। प्रभावित लोगों ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनके प्रस्ताव पर विचार नहीं किया गया तो वह सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।