सारठ: समलापुर गांव में कुएं में डूबने से 7 वर्षीय बच्ची की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, छानबीन जारी
पथरड्डा ओपी के समलापुर में कुएं में डूबने से 7 वर्षीय मोनिका सोरेन की मौत का मामला शनिवार शाम 5 बजे सामने आया है। बताया कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, मां धनरोपनी करने गई थी। दोपहर में घर आई तो बच्ची नहीं देख खोजबीन करने लगी। तभी किसी ने पास के कुएं में झगड़ डाला तो बच्ची का कपड़ा फंस गया व शव को भी बाहर निकाला। पुलिस शव पोस्टमार्टम में भेज छानबीन कर रही है