बिजावर: गुलगंज में दशहरा मिलन कार्यक्रम में पहुंचे राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं
गुलगंज में बुधवार शाम 4 बजे चंदला विधायक एवं राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार दशहरा मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपनों के बीच पहुंचकर सभी से मुलाकात की और दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ आत्मीय मुलाकात का माहौल देखने को मिला।