हरिद्वार: ब्रह्मपुरी और रावली महदूद क्षेत्र में ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित दवाओं के खिलाफ की छापेमारी
ब्रह्मपुरी और रावली महदूद क्षेत्र में ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने गुरुवार शाम 4 बजे करीब ताबड़तोड़ छापेमारी की कार्रवाई की। सिडकुल पुलिस के साथ हुई इस कार्रवाई में मेडिकल स्टोर संचालकों मे हड़कंप मच गया। कई मेडिकल स्टोर संचालक अपने प्रतिष्ठान बंद कर भाग गए। इस दौरान दर्जन भर मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित और एक्सपायरी दवाएं चेक की गई।