हरिद्वार: भूपतवाला में गड्ढों को लेकर पेयजल निगम के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा, सीवर लाइन के कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया
भूपतवाला में गड्ढों को लेकर पेयजल निगम के खिलाफ स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने पेयजल निगम की अनुरक्षण इकाई के खिलाफ प्रदर्शन किया और सीवर लाइन के कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। लोगों ने बताया कि अधूरे निर्माण कार्य के चलते रोजाना गड्ढों में गिरकर लोग घायल हो रहे हैं। जलभराव की स्थिति बन बनी है