हरिद्वार: पुराना रानीपुर मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटी ई-रिक्शा, एक यात्री घायल, चालक सवारियों को छोड़कर फरार
पुराना रानीपुर मोड़ पर गुरुवार शाम को एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त ई रिक्शा में कई यात्री सवार थे जिनमें से एक यात्री को हल्की चोटें भी आई हैं। जैसे ही रिक्शा पलटी तो मौके पर मौजूद लोगों ने रिक्शा को खड़ा करवाया। लेकिन कार्रवाई के डर से रिक्शा चालक सवारियों को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल भी हो रहा है।