भितरवार: रामलीला के लिए नगरवासी दे रहे सहयोग, 15 अक्टूबर से होगी रामलीला शुरू
पिछले 94 वर्षों से निरंतर चली आ रही रामलीला में पूरा नगर सहयोग करता चला रहा है। नगर में 15 अक्टूबर से होगी रामलीला शुरू। श्री काली माता मंदिर रामलीला परिसर में शुभारंभ किया जाएगा। नगर के बाजारों से चंदा इकट्ठा किया जाता है। इसमें ₹50 से लेकर अपनी क्षमता अनुसार समिति को देते हैं। समिति द्वारा नगर में धन संग्रह किया जा रहा है।