भितरवार: बागबई में अनियंत्रित होकर टूरिस्ट बस घर में घुसी, बड़ा हादसा होने से टला
भितरवार अनुभाग के अंतर्गत आने वाले ग्राम बागवई में अनियंत्रित होकर टूरिस्ट बस घर में घुसी बड़ा हादसा होने से टला। घर के अंदर पशु बंधे थे, कच्चे मकान में सो रही थी वृद्ध महिला। सूत्र बताते हैं उक्त बस सहारन गांव में दो गायों को रौंध कर निकली थी। इस बस के चालक ने शराब के नशे में दो मोटरसाइकिल भी रौंद दी थी। टूरिस्ट बस चालक ने लापरवाही पूर्वक बस चलाई।